आखिर क्या जानते हैं आप पृथ्वी के बारे में आइए आज हम आपको बहुत कुछ बताते हैं पृथ्वी के बारे में ,पृथ्वी ग्रह, पृथ्वी ग्रह क्या है




        पृथ्वी ( Earth )🌍
सौरमंडल का एकमात्र ग्रह जिस पर जीवन है।
सूर्य से दूरी पर यह तीसरे स्थान पर है।
ग्रहों के आकार एवं द्रव्यमान में यह पाँचवां स्थान पर है।
पृथ्वी पर जल की उपस्थिति के कारण यह अंतरिक्ष से नीली दिखाई देती है। इसलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।
पृथ्वी पर 71% भाग में जल है तथा 29% भाग स्थलीय है।
यह अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है जिससे ऋितु परिवर्तन होता है।
यह पश्चिम से पूर्व अपने अक्ष पर 1610 किमी प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर लगाती है।
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा दीर्घवृत्ताकार पथ पर 29.72 किमी प्रति सेकेंड की चाल से 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड ( 365 दिन 6 घंटे ) मे करती है।
पृथ्वी को सूर्य की परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहते हैं।
सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी 15 करोड़ किमी है। 3 जनवरी को पृथ्वी, सूर्य के निकट होती है तब यह दूरी लगभग 14.70 करोड़ किमी होती है  इसे अवस्था को उपसौर कहते हैं।
पृथ्वी 4 जुलाई को सूर्य से अधिक दूरी पर होती है लगभग 15.21 करोड़ किमी, इस अवस्था को अपसौर कहा जाता है।
सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर 8 मिनट 18 सेकेंड पर पहुंचता है, तथा चंद्रमा का प्रकाश 1 मिनट 25 सेकेंड में पहुंचता है।
पृथ्वी का सबसे निकट का तारा सूर्य के बाद प्राँक्सिमा सेन्चुरी है, जो पृथ्वी से लगभग 4.22 प्रकाश वर्ष दूर है।
पृथ्वी का विषुवतीय व्यास 12756 किमी है और ध्रुवीय व्यास 12714 किमी है।
पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है चंद्रमा।
आखिर क्या जानते हैं आप पृथ्वी के बारे में आइए आज हम आपको बहुत कुछ बताते हैं पृथ्वी के बारे में ,पृथ्वी ग्रह, पृथ्वी ग्रह क्या है आखिर क्या जानते हैं आप पृथ्वी के बारे में आइए आज हम आपको बहुत कुछ बताते हैं पृथ्वी के बारे में ,पृथ्वी ग्रह, पृथ्वी ग्रह क्या है Reviewed by Manish saini on 3:19 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.