भौतिक राशियां और उनके प्रकार

                      

भौतिक राशियाँ वो राशियाँ हैं जिन्हें भौतिकी के नियमों के अनुसार व्यक्त किया जा सकता है; जैसे: वस्तु का द्रव्यमान, लम्बाई, दूरी, विस्थापन, चाल, संवेग, विद्युत् धारा इत्यादि।
• भौतिक राशियाँ दो प्रकार की होती हैं: अदिश एवं सदिश
अदिश: 
• भौतिक राशियाँ जिनमें केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं होती अदिश कहलाती हैं; जैसे: द्रव्यमान, दूरी, चाल, आयतन, घनत्व, कार्य, तापमान, विद्युत् धारा इत्यादि।
सदिश: 
• भौतिक राशियाँ जिनमें परिमाण एवं द्रव्यमान दोनों होता है सदिश कहलाती हैं; जैसे: विस्थापन, गति, बल, कोणीय संवेग, चुम्बकीय क्षेत्र तीव्रता इत्यादि।
• सदिश राशियों द्वारा त्रिभुज के सदिश योग का नियम या सामानांतर चतुर्भुज के सदिश योग का नियम का पालन अवश्य होना चाहिए।
• भौतिक राशि जिसमें परिमाण और दिशा दोनों है लेकिन जो कि सदिश योग के निश्चित नियमों का पालन नहीं करती है, सदिश राशि नहीं है; जैसे: विद्युत् धारा, दाब, कार्य इत्यादि।
भौतिक राशियां और उनके प्रकार भौतिक राशियां और उनके प्रकार Reviewed by Manish saini on 2:32 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.