पृथ्वी के अंदर क्या है




आपने कभी सोचा है कि पृथ्वी के अंदर क्या क्या है पृथ्वी के अंदर की सतह ऐसी क्यों है पृथ्वी के नीचे तल में पानी क्यों है पानी होते हुए भी पृथ्वी नीचे क्यों नहीं गिरती है माटी नीचे क्यों नहीं जाती है क्या किसी ने पृथ्वी के अनंत तक गड्ढा खोदा है
                  आप कभी पृथ्वी में गड्ढा करने की कोशिश करें तो बहुत सफल नहीं होंगे। उपकरणों की मदद से भी दुनिया के वैज्ञानिक 8 किमी की गहराई तक के नमूने ले पाए हैं। दुनिया की सबसे गहरी खानें 3 किमी तक गहरी हैं। अलबत्ता वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार धरती की सतह से उसके केन्द्र तक की दूरी तकरीबन 6400 किमी है।
             इसमें चार पतें खासतौर से हैं। सबसे ऊपरी परत को क्रस्ट कहते हैं। यह करीब 15 किमी गहरी है। उसके बाद है मैंटल जो करीब ढाई हजार किमी तक है। इसमें भी चट्टानें हैं, पर जैसे-जैसे गहराई पर जाएंगें चट्टाने गर्म होती जाएंगी। इसके बाद है बाहरी कोर जो पिघले लावा की है। लावा मुख्य रूप से लोहा और निकल है। इसके बाद सबसे अंदर की कोर ठोस लोहे और निकल की है।
पृथ्वी के अंदर क्या है पृथ्वी के अंदर क्या है Reviewed by Manish saini on 3:32 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.