क्या चांद पर दिन रात होते हैं

चांद को तो आप लोगों ने बहुत बार देखा होगा क्या आपने कभी सोचा है वहां पर भी दिन रात होते हैं हां   वहां पर भी दिन रात होते हैं परंतु वहाँ पर वहाँ का एक दिन 24 घंटे का नहीं होता। चाँद अपनी धुरी पर घूमने में जो समय लगाता है वह धरती के 27.3 दिन के बराबर होता है। हमारा एक महीना और चांद का 1 दिन होता है । ठीक इतना ही वक्त वह धरती के चारों ओर घूमने में लगाता है। इसकी वजह से हम चाँद का एक ही हिस्सा देख पाते हैं। चाँद का तकरीबन 59 फीसद हिस्सा हमारी नज़रों से गुजरता है। उसका 41 फीसद हिस्सा धरती से कभी दिखाई नहीं पड़ता।

चाँद पर वायुमंडल नहीं है इसलिए वहाँ रोशनी फैलती नहीं। जिस हिस्से पर सूरज की किरणें सीधी पड़तीं हैं वहीं दिखाई पड़ता है। बाकी हिस्से में धुप्प अंधेरा होता है। वायुमंडल न होने की वजह से वहाँ का आसमान भी काला होता है। हवा न होने से वहाँ जिस चीज पर धूप होती है उसका टेम्परेचर 102 डिग्री तक हो सकता है और उससे दो इंच दूर अंधेरी चीज़ का टेम्परेचर माइनस 150 डिग्री हो सकता है।

क्या चांद पर दिन रात होते हैं क्या चांद पर दिन रात होते हैं Reviewed by Manish saini on 3:07 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.